सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:29

सुबह उठते ही क्या करें? आपके मन में भी है यह सवाल तो पढ़िए खबर, होंगे कमाल के फायदे

कुछ चुनिंदा आदतों की वजह से न चाहते हुए भी आप सुबह उठकर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदेह होती हैं. यहां जानें उन आदतों के बारे में जो हमारी दिनचर्या बिगाड़ देती हैं और उनकी जगह क्या करें.

गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों की नींद भी जल्दी खुलने लग जाती है. कई लोग सोचते हैं कि दिन की शुरुआत एनर्जेटिक और पॉजिटिव मूड के साथ करना चाहिए. जो कि सही भी है, लेकिन अक्सर कई लोग खराब लाइफस्टाइल या यूं कहे कुछ चुनिंदा आदतों की वजह से ऐसा नहीं कर पाते. और न चाहते हुए भी सुबह उठकर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदेह होती हैं. यहां जानें उन आदतों के बारे में जो हमारी दिनचर्या बिगाड़ देती हैं और उनकी जगह आपको क्या करना चाहिए.

नींद खुलते ही मोबाइल उठा लेना
ज्यादातर लोग सुबह नींद खुलते ही सबसे पहले अपना मोबाइल उठाते हैं. सोशल मीडिया के साथ ही तमाम चीजों से अपडेट होना शुरू कर देते हैं. अपडेटेड रहना गलत नहीं है, लेकिन ऐसा रोज करने से आपकी आदत बन जाएगी. रिसर्च में बताया गया है कि सुबह सबसे पहले स्क्रीन देखने से शारीरिक और मानसिक विकास में परेशानी आ सकती है. मोबाइल चलाने की जगह आप डे प्लान बना कर अपने दिन को शुरू कर सकते हैं.


उठते ही न लग जाएं काम पर
देशभर में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है. ऐसे में कई लोगों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, कई लोग सुबह का अलार्म बजते ही ऑनलाइन हो जाते हैं और काम करना शुरू कर देते हैं. ऐसा करना भी ठीक नहीं, आपके शरीर की मसल्स को सुबह उठते ही रिलेक्सेशन की जरूरत होती है. उठते ही काम करने की जगह सुबह उठकर एक ग्लास पानी पिएं और फिर काम शुरू करें.

एक्सरसाइज जरूर करें
नींद से बॉडी रिलेक्स हो जाती है, दिन भर की एक्टिविटी के लिए शरीर को स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज की जरूरत होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप उठने के बाद नियमित रूप से एक्सरसाइज को अपनी आदत बना लें. इस दौर में जहां इम्युनिटी की सख्त जरूरत है, आपके लिए जरूरी है कि दिनभर की भागदौड़ के लिए आपमें भी ऊर्जा बनी रहे.


बेड टी के साथ न करें दिन की शुरुआत
सुबह उठते ही खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी की परेशानी हो सकती है. इससे कई बीमारियां आपमें जन्म ले लेंगी. आप चाहें तो रोज चाय पीने की जगह हल्के गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं. ग्रीन टी भी शरीर के लिए फायदेमंद है. ब्रेकफास्ट के समय चाय या कॉफी पीना आपके लिए लाभदायक होगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info